आपसे साझा किया था। पर आज जिस पहाड़ी चोटी को आप को पहचानना है वो भारत में अवस्थित है पर इसका आकार प्रकार भी अचंभित कर देने वाला है।
इस चोटी की खासियत ये है कि इसका आकार अपने आधार से शीर्ष तक पहुँचते पहुँचते समानुपातिक ढ़ंग से इस तरह घटता है कि ऊँचाई से ये पहाड़ी एक त्रिभुज की तरह दिखती है। मानसून के दौर में इस चोटी के आस पास की छटा देखने वाली होती है। तैरते बादलों के बीच तब ये चोटी ढक सी जाती है।

(चित्र साभार इंटरनेट, छायाकार का नाम पता नहीं।)
तो आपको इस चित्र को देख कर आज बताना है इस चोटी का नाम क्या है और ये कहाँ अवस्थित है। हमेशा की तरह सही जवाब तक पहुँचने के लिए संकेत हाजिर हैं।
संकेत 1 : ये चोटी भारत के पश्चिमी घाट में है और इसकी ऊँचाई १००० मीटर से थोड़ी कम है।
संकेत 2 : हिंदी चिट्ठाजगत के एक चिर परिचित कवि / शायर का घर इस चोटी से तकरीबन घंटे भर की दूरी पर है।:)
संकेत 3: इस चोटी का नाम संगीत के एक प्रसिद्ध घराने से मिलता जुलता है।
तो हैं ना मज़ेदार संकेत ! वैसे इस बार पिछली बार से विपरीत एक से ज्यादा सही जवाब आने की आशा है क्योंकि मुझे यक़ीन है कि आप में से कुछ ने इस चोटी को देखा जरूर होगा। मेरे ख्याल से इन संकेतों की सहायता से उत्तर तक शीघ्र ही पहुँच जाएँगे तो देर किस बात की जल्दी लिखिए अपना जवाब। आपके उत्तर हमेशा की तरह माडरेशन में रखे जाएँगे। सही जवाब 16 जुलाई की सुबह इसी पोस्ट में बताए जाएँगे।

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)



