शुक्रवार, 20 सितंबर 2013

तोक्यो दर्शन : कैसे जगमगाता है रात में तोक्यो टॉवर ? (Night Scenes of Tokyo Tower , Shinjuku & Roppongi)

जापान की सड़कों पर गुजरी पहली शाम का आँखों देखा हाल तो आपको अपनी इस प्रविष्टि में बताया ही था। आज देखिए रात में जगमगाते तोक्यो टॉवर और Shinjuku एवम् Roppongi के बाजारों की कुछ तसवीरें..

कुछ साल पहले तक 333 मीटर ऊँचा तोक्यो टॉवर तोक्यो शहर की पहचान माना जाता था। इसका इस्तेमाल जापान में पहले रेडिओ और फिर टीवी ब्राडकॉस्टिंग के लिए किया जाता रहा। इस टॉवर पर 150 मीटर की ऊँचाई पर एक Observation Deck है पर हम वहाँ नहीं गए क्यूँकि उसके लिए अच्छा खासा टिकट था। पिछले साल तोक्यो में तो्क्यो स्काई ट्री (Tokyo Sky Tree) बन जाने के बाद जो कि इससे भी ऊँचा टॉवर है, तोक्यो टॉवर के प्रति लोगों का आकर्षण कम हुआ है। वैसे तोक्यो में रहते हुए अगर इस टॉवर के दर्शन करने हों तो रात में ही करें। देखिए नारंगी रंग के प्रकाश में किस तरह नहाया हुआ है तोक्यो टॉवर !

तोक्यो टॉवर (Tokyo Tower)

तोक्यो टॉवर से Roppongi Hills का इलाका बेहद पास में है। यहाँ की प्रसिद्ध इमारत मोरी टॉवर है जिसे  प्रसिद्ध बिल्डर मिनोरू मोरी (Minoru Mori) के नाम पर बनाया गया है। 53 मंजिली ये इमारत 248 मीटर ऊँची है। इसके बावनवें तल्ले के Observation Deck तोक्यो शहर का मनमोहक दृश्य मिलता है। पर रात में इस टॉवर के इर्द गिर्द चक्कर काटने के बावज़ूद हम ऊपर जाने का रास्ता नहीं ढूँढ पाए। इस टॉवर के पास ही मोरी म्यूजियम है।

Roppongi चौक के पार्श्व में दिखता मोरी टॉवर (Mori Tower in background near Roppongi Square)

चीनी ड्रैगन्स तो आपने बहुत देखें होंगे, पर आज आपको दिखाते हैं इसका जापानी संस्करण..

A Huge Billboard with Japanese Dragon !

शिंजुकु स्टेशन के पास है Odakyu का ये विशाल डिपार्टमेंटल स्टोर..शिंजुकु में खरीददारी करने का एक लोकप्रिय अड्डा.

Odakyu Departmental Store, Shinjuku, Tokyo


रात की रोशनी में जगमगाते पूर्व शिंजुकु के बाजार.. (Markets @ East Shinjuku)


वैसे बैग और बेल्ट को प्रदर्शित करने का ये तरीका कैसा लगा आपको ?

तोक्यो की व्यस्त चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग हर दिशा में बनी दिखती है।

गाड़ियों के लिए लाल बत्ती होते ही चारों तरफ से सड़क पार करने के लिए जो भीड़ उमड़ती है वो देखने लायक दृश्य होता है।

तोक्यो दर्शन की अगली कड़ी में आपको ले चलेंगे तोक्यो के इलेक्ट्रानिक बाजार के मुख्य केंद्र Akihabara में। साथ ही होगी Asakusa की सैर जहाँ Tokyo Sky Tree के आलावा शहर का लोकप्रिय शिंटो मंदिर Senso ji भी है। अगर आपको मेरे साथ सफ़र करना पसंद है तो फेसबुक पर मुसाफ़िर हूँ यारों के ब्लॉग पेज पर अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराना ना भूलें। मेरे यात्रा वृत्तांतों से जुड़े स्थानों से संबंधित जानकारी या सवाल आप वहाँ रख सकते हैं।

तोक्यो दर्शन (Sights of Tokyo) की सारी कड़ियाँ

15 टिप्‍पणियां:

  1. इस श्रृंखला में हमें जापान को काफी नजदीक से जानने का अवसर मिला है.. इसके लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया मनीष सर...

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. जापान के धार्मिक और राजनीतिक पहलुओं के बारे में चर्चा जब क्योटो और हिरोशिमा पहुँच कर होगी तभी मैं जापान को सभी पाठकों तक सही अर्थों में पहुँचाने की कोशिश को पूरा समझूँगा।

      हटाएं
  2. वाह सभी चि‍त्र बहुत चमचमाते हुए चि‍त्र हैं

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. आपकी बात से पोस्ट का नया शीर्षक सूझ गया है "जगमगाते टोक्यो की चमचमाती तसवीरें !" :)

      हटाएं
  3. बहुत ही मनोहर दृश्य एवं सुन्दर प्रस्तुति मनीष जी!

    जवाब देंहटाएं
  4. हे रात इस वक्त आंचल में तेरे , जितने भी है सितारे ,
    जो दे दे तू मुझको तो फ़िर मैं लुटा दूं किसी की नज़र पे ये सारे.....

    जवाब देंहटाएं
  5. I didnt read the entire piece..but amazing pictures

    जवाब देंहटाएं
  6. मृदुला, लक्ष्मी व प्रवीण तसवीरों को सराहने के लिए हार्दिक धन्यवाद !

    जवाब देंहटाएं
  7. First glance at the 1st photo... it looked like Eiffel tower to me. :)

    Bahut he manohar drishya dikhaye hain aapne Manish ji.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. निशा जापानियों ने इसे Eiffel tower को ध्यान में रखकर ही बनाया था :)। वैसे दिन में देखने से ये किसी ऊँचे दूरसंचार टॉवर सरीखा ही दिखता है।

      हटाएं
  8. Mori Tower ke entrance se building k left hote huye jo raasta jaata hai..woh ek seperate lift pe milta hai - only for 52nd floor. Christmas eve 2011 par 1500 yen per person charge kiya gaya tha humse.

    जवाब देंहटाएं